इश्क समाधि_उपन्यास_समीक्षा
http://hindikitab.com/HindiKitab/GetBookDetail?Bkmst_cd=000865
आधुनिक विचार, आत्मविश्वास, और विपरीत परिस्थितियों का सामना कर लक्ष्य को प्राप्त करने की योग्यता रखने वाली #योगिना तथा इंद्रिय-मन-बुद्धि-आत्मा, अलौकिक प्रेम की पराकाष्ठा लिए #फकीरा के द्वारा वर्तमान समय में युवाओं के क्षणिक आकर्षण (अट्रैक्शन) तथा काम प्रवृत्ति को नैतिक व आध्यात्मिक प्रेम का मोड़ दिया है जो कि आज के समय की माँग है।
उपन्यास की कथा, भाषा-शैली, पाठकों को कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होने देगी । कुछ घटनाएँ एवं तथ्य आपके हृदय के तार को सुन्न कर सोचने पर मजबूर कर देगी। पढ़ने के बाद आप पाएँगे कि इश्क़ से समाधि तक का सफ़र आपको जीवन और प्रेम की सत्यता की परिणति का अनुभव कराने में सफल सिद्ध हुआ है।
विश्व भारती प्रकाशन से प्रकाशित यह उपन्यास hindikitab.com से उपलब्ध हो जाएगी ।
अंततः यह भी बताते चलूँ कि विकास जी मेरे अग्रज हैं 😊 और इनकी लेखनी के दौर में आनेवाली- समय उपलब्धता की समस्याओं, अंतःकरण से लिखने की समस्त संघर्षों की साक्षी रही हूँ 😊 लगभग आठ वर्ष की कड़ी मेहनत को साकार रूप प्राप्त करने के लिए आपको कोटिशः बधाई 💐💐
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें